यह वीडियो सामने आने के बाद ली ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए भी सफाई दी है। अपने फेसबुक पेज पर ली ने लिखा, 'यह वीडियो मेरे खिलाफ एक साजिश है। मैं इस वीडियो का हिस्सा नहीं हूं। इसे लेकर मैंने पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई है, जिसकी जांच अभी चल रही है।'
बता दें कि ली चोंग वेई ने
ओलंपिक में तीन बार सिल्वर मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की है। इस खिलाड़ी पर एक बायोपिक भी बन रही है। उनकी बायोपिक 'ली चोंग वेई: राइज ऑफ ए लीजेंड' का अगले महीने प्रीमियर होना है।