फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaysia Open: प्रणय, सिंधू और श्रीकांत दूसरे दौर में पहुंचे, मालविका, अश्मिता और आकर्षी हारीं

Wed, 24 May 2023 11:02 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्वालालंपुर

सार

प्रणय ने चीनी ताईपे के छठी वरीय चोउ तिएन चेन को तीन गेमों के संघर्ष में परास्त कर उलटफेर किया। मालविका बंसोड़, आकर्षी कश्यप और अश्मिता चालिहा को पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
पीवी सिंधु और एचएस प्रणय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचएस प्रणय, पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत ने मलयेशियाई ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। प्रणय ने चीनी ताईपे के छठी वरीय चोउ तिएन चेन को तीन गेमों के संघर्ष में परास्त कर उलटफेर किया। मालविका बंसोड़, आकर्षी कश्यप और अश्मिता चालिहा को पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


प्रणय ने एक घंटे चार मिनट के संघर्ष में चेन को 16-21, 21-14, 21-13 से पराजित किया। वह अगले दौर में चीन के ली शी फेंग से भिड़ेंगे। सिंधू को भी जीत के लिए संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने डेनमार्क की लिन क्रिस्टोफर्सन को 21-13, 17-21, 21-18 से हराया। सिंधू अगले दौर में जापान की आया ओहरी से भिड़ेंगी। श्रीकांत ने आसानी से फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव को 21-12, 21-16 से हराया। वह अगले दौर में थाईलैंड के कुनलावत वितिदसर्न से खेलेंगे। मालविका को चीन की दूसरी वरीय वांग झी यी ने 21-11, 21-13 से, आकर्षी को चीन की चौथी वरीय यू हान ने 21-17, 21-7 से और अश्मिता को सर्वोच्च वरीय जापान की अकाने यामागुची ने 21-17, 21-12 से हराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें