फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलयेशिया ओपन 2019: ओलंपिक चैंपियन लोंग से क्वार्टर फाइनल में हारे श्रीकांत, भारतीय चुनौती समाप्त

Fri, 05 Apr 2019 07:01 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दो साल से खिताब के लिए तरस रहे शटलर किदांबी श्रीकांत का इंतजार और बढ़ गया। आठवीं वरीय श्रीकांत को शुक्रवार को मलयेशिया ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में ओलंपिक चैंपियन चीन के चेन लोंग के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


पिछले हफ्ते इंडिया ओपन में फाइनल तक का सफर तय करने वाले श्रीकांत संघर्षपूर्ण मुकाबले में चेन से 18-21, 19-21 से हार गए। श्रीकांत का यह इस सत्र का चौथा क्वार्टर फाइनल था। उनकी हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती खत्म हो गई।

पहले गेम में 16-11 की बढ़त बनाने वाले श्रीकांत ने प्रतिद्वंद्वी को वापसी का मौका दे दिया। दूसरे गेम में 7-11 से पिछड़ने के बाद उन्होंने वापसी की और स्कोर 19-19 तक ले गए, लेकिन जीत नहीं सके। श्रीकांत की यह लोंग के खिलाफ सात मुकाबलों में छठी हार है। श्रीकांत ने उन्हें सिर्फ एक बार ऑस्ट्रेलियन ओपन 2017 में मात दी थी।
विज्ञापन


पहले गेम में श्रीकांत ने पहले ब्रेक पर 11-7 की बढ़त बना ली और जल्द ही इसे 16-11 कर दिया। इसके बाद लोंग ने वापसी शुरू की और स्कोर 17-17 से बराबर किया। उन्होंने क्रॉस कोर्ट पर रिटर्न लगाकर पहला गेम जीता। दूसरे गेम में लोंग ने ब्रेक तक 11-7 की बढ़त बना ली।

श्रीकांत ने कुछ गलतियां की, जिससे लोंग की बढ़त 16-8 हो गई। श्रीकांत ने लंबी रैली लगाई जबकि लोंग का शॉट बाहर चला गया। इसके बाद लोंग ने कुछ और अंक गंवाए जिससे श्रीकांत ने 17-11 की बढ़त बना ली। एक समय स्कोर 18-18 और फिर 19-19 हो गया लेकिन लोंग ने मैच पॉइंट पर जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें