फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaysia Masters Badminton: श्रीकांत का शानदार प्रदर्शन जारी, मलयेशिया मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Thu, 22 May 2025 01:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर

सार

श्रीकांत ने दुनिया के 33वें नंबर के खिलाड़ी गुयेन के खिलाफ 59 मिनट तक चले मुकाबले में 23-21, 21-17 से जीत हासिल की।
विज्ञापन
किदांबी श्रीकांत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने गुरुवार को मलेशिया मास्टर्स के दूसरे दौर के मैच में आयरलैंड के एनहाट गुयेन को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, लेकिन एच एस प्रणय सीधे गेम में हारकर बाहर हो गए
विज्ञापन


श्रीकांत ने दुनिया के 33वें नंबर के खिलाड़ी गुयेन के खिलाफ 59 मिनट तक चले मुकाबले में 23-21, 21-17 से जीत हासिल की। श्रीकांत अंतिम आठ मुकाबले में फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव से भिड़ेंगे। पोपोव ने दूसरे दौर के मैच में एक अन्य भारतीय आयुष शेट्टी को 21-13, 21-17 से हराकर बाहर कर दिया।

प्रणय को पुरुष एकल प्री क्वार्टरफाइनल में जापान के युशी टनाका से 9-21, 18-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। दिन में अन्य प्री क्वार्टरफाइनल मैच में भारतीयों में आयुष शेट्टी और सतीश करुणाकरण भी हार गए। पोपोव ने दूसरे दौर के मैच में शेट्टी को 21-13, 21-17 से हराकर बाहर कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, सतीश करुणाकरण भी बाहर हो गए। उन्हें टोमा के भाई और युगल जोड़ीदार क्रिस्टो पोपोव से 14-21, 16-21 से पराजय मिली। युगल स्पर्धा में तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला ने फ्रांस के ली पालेर्मो और जूलियन मैयो की जोड़ी के खिलाफ 21-17, 18-21, 21-15 से जीत के साथ मिश्रित स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अब उनका मुकाबला चीन के जियांग जेन बैंग और वेई या शिन की जोड़ी से होगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें