फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madrid Spain Masters: सिंधू को फाइनल में ग्रिगोरिया से मिली हार, सिर्फ 29 मिनट में गंवाया मैच

Sun, 02 Apr 2023 11:48 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड

सार

फाइनल में उतरने से पहले सिंधू का विश्व नंबर 12 और 23 वर्षीय ग्रिगोरिया के खिलाफ जीत-हार का रिकॉर्ड 7-0 था।
विज्ञापन
Youth Day 2023 PV Sindhu पीवी सिंधू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीवी सिंधू का आठ माह में पहला खिताब जीतने का प्रयास सफल नहीं हुआ। उन्हें रविवार को मैड्रिड स्पेन मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में इंडोनेशिया की ग्रिगोरिया मारिस्का तुनजुंग के हाथों 8-21, 8-21 से करारी हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला सिर्फ 29 मिनट तक चला, जहां सिंधू ग्रिगोरिया को कोई चुनौती पेश नहीं कर पाईं।
विज्ञापन


फाइनल में उतरने से पहले सिंधू का विश्व नंबर 12 और 23 वर्षीय ग्रिगोरिया के खिलाफ जीत-हार का रिकॉर्ड 7-0 था। कोरियाई कोच पार्क ताई संग को छोड़ने के बाद बुलंदशहर के विधि चौधरी से कोचिंग ले रहीं सिंधू बिना कोई गेम गंवाए इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन वह खिताबी मुकाबले में बिलकुल रंग में नहीं दिखीं। सिंधू बीते सप्ताह ही विश्व बैडमिंटन की रैकिंग से सात साल बाद शीर्ष 10 से बाहर हुई हैं। दोनों ही गेम में ग्रिगोरिया ने सिंधू पर शुरुआती बढ़त हासिल की। वह उन्हें पीछे खिलाकर नेट पर आक्रमण करती रहीं, जिसका सिंधू के पास जवाब नहीं था।

पीवी सिंधू शुरुआत से ही लय में नहीं थीं। पहला सेट उन्होंने 8-21 के अंतर से गंवाया। पहले सेट में एकतरफा हार के बाद सिंधू से दूसरे सेट में वापसी की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह दूसरा सेट भी इसी अंतर से हार गईं और खिताब जीतने से चूक गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें