फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु, यामागुची से होगा खिताबी मुकाबला

Sat, 20 Jul 2019 04:43 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पीवी सिंधु - फोटो : twitter
विज्ञापन

सेमीफाइनल में चीनी खिलाड़ी चेन यूफेई को 21-19, 21-10 से मात देते हुए भारतीय शटलर सिंधु इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में पहुंच गईं। खिताबी मुकाबले में उनकी भिड़ंत जापान की यामागुची से होगी। सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में ओकुहारा को 44 मिनट में 21-14, 21-7 से शिकस्त देकर अंतिम चार में प्रवेश किया था। सत्र का सातवां टूर्नामेंट खेल रहीं हैदराबादी खिलाड़ी सिंधु पहली बार फाइनल में पहुंचीं हैं। पिछले साल दिसंबर में विश्व टूर फाइनल्स की ट्रॉफी जीतने के बाद से सिंधु ने कोई खिताब नहीं जीता है।

विज्ञापन


सेमीफाइनल में चीनी खिलाड़ी के खिलाफ पहले सेट में जरूर सिंधु थोड़ी असहज नजर आईं। इनकी लगातार गलतियों का फायदा ओकुहारा को मिलता रहा। एक वक्त पहले सेट में 14-18 से पिछड़ने के बाद सिंधु ने पलटकर नहीं देखा। पहला सेट अपने नाम किया और फिर दूसरे सेट में चढ़कर खेलते हुए कई बेहतरीन स्मैश, बैकहैंड और ड्रॉप के बूते दूसरे सेट आसानी से अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें