फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोनेशिया मास्टर्स: लक्ष्य-शुभंकर क्वालीफायर्स में हारे

Tue, 14 Jan 2020 03:26 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लक्ष्य सेन
विज्ञापन

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और शुभंकर डे मंगलवार को शुरू हुए इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन के क्वालीफाइंग मुकाबले में हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। विश्व जूनियर चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले 18 साल के लक्ष्य को थाईलैंड के सानोंगसाक साइनसोमबूंसूक को 32 मिनट तक चले मुकाबले में 21-13, 21-12 से हराया।

विज्ञापन


पिछले महीने इटली इंटरनेशनल में उपविजेता रहे डे को भी थाईलैंड के ही खिलाड़ी ने हराया। सुप्पान्यू अविहिंगसानोन ने उन्हें 38 मिनट तक चले मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी को 21-16, 21-12 से हराया। महिलाओं के वर्ग में पीवी सिंधू और साइना नेहवाल के अलावा पुरूषों के वर्ग में किदांबी श्रीकांत, बी साई प्रणीत, एच एस प्रणय, पी कश्यप और समीर वर्मा बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 टूर्नामेंट के मुख्य दौर में अपने अभियान का आगाज करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें