फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप: इंडोनेशिया से हारी टीम इंडिया, कांस्य से करना पड़ा संतोष

Sat, 15 Feb 2020 06:21 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • भारतीय बैडमिंटन टीम ने एशिया टीम चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
  • लक्ष्य सेन ने जोनाटन क्रिस्टी को हराकर किया उलटफेर
  • मौजूदा चैंपियन इंडोनेशिया से 2-3 से मिली हार
विज्ञापन
लक्ष्य सेन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बैडमिंटन टीम को एशिया टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। युवा लक्ष्य सेन के हाथों एशियाई चैंपियन जोनाटन क्रिस्टी की हार के बावजूद भारतीय टीम को 2-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी। दो बार की मौजूदा चैंपियन के हाथों मिली हार के बाद टीम इंडिया को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन


शनिवार को हुए मुकाबले में 31वीं रैंक वाले लक्ष्य सेन ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सातवें वरीयता वाले क्रिस्टी को हारकर बड़ा उलटफेर किया। अन्य मुकाबले में बी साई प्रणीत को एंथनी गिन्टिंग के हाथों पहले गेम में 6-21 से हार के बाद रिटायर होना पड़ा। वहीं युगल मुकाबले में एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला को भारतीय जोड़ी को कड़े मुकाबले में 10-21, 21-14, 21-23 से हार मिली।

हालांकि सारलोरलक्स ओपन चैंपियन सुभंकर डे ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए 20वें रैंक के शेसर हिरेन रुस्तावितो को 21-17, 21-15 से हराकर मुकाबला 2-2 से ड्रा किया। लेकिन निर्णायक मुकाबले में चिराग शेट्टी और लक्ष्य सेन की जोड़ी को नंबर एक जोड़ी के हाथों 21-6, 21-13 से करारी शिकस्त मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें