फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Zealand Open: 17 साल के लक्ष्य सेन ने लिन डेन को दी कड़ी टक्कर

Fri, 04 May 2018 12:02 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लक्ष्य सेन
विज्ञापन

भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। दो बार के ओलंपिक चैंपियन चीन के लिन डेन के खिलाफ 17 वर्ष के इस भारतीय खिलाड़ी ने तीन गेमों के चले मुकाबले में 15-21, 21-15, 21-12 से हार से पहले कड़ी संघर्ष क्षमता दिखाई। 

विज्ञापन


दूसरा गेम जीतकर एक समय उन्होंने दिग्गज खिलाड़ी से बराबरी कर ली थी। दूसरे दौर का यह मैच एक घंटा सात मिनट चला। लक्ष्य को अनुभव की कमी पड़ गई। 

इस बीच बी साई प्रणीत और समीर वर्मा अपने-अपने मैच सीधे गेमों में जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। बी साई प्रणीत ने मलयेशिया के डेरेन लीव को 21-18, 21-7 से जबकि पांचवीं वरीय समीर वर्मा ने हांगकांग के चियुक यियू ली को 21-17, 21-19 से मात दी। 

हालांकि अजय जयराम को कोरिया के क्वांग ही हियू को 21-15, 20-22, 6-21 से हार का सामना करना पड़ा। साईप्रणीत की टक्कर अब श्रीलंका के निलुका से और वर्मा की टक्कर लिन डेन से होगी। 
विज्ञापन


मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी थाईलैंड की जोड़ी भी पाकिन कुना-त्रिनकेजी को 21-9, 21-12 से हराकर अंतिम आठ में पहुंच गई। हालांकि मेघना और पूर्विशा को दूसरे दौर में शीर्ष वरीय इंडोनेशिया की डेला और रिजकी से 5-21, 6-21 से हार का सामना करना पड़ा। 

ट्विटर पर लक्ष्य सेन ने पोस्ट किया, 'दिग्गज लिन डेन के खिलाफ अच्छा मैच रहा। मैंने अपना श्रेष्ठ प्रयास किया। साथ ही अहसास हुआ कि अभी लंबा रास्ता तय करना है। मैं प्रकाश पादुकोण एकेडमी के अपने सभी प्रशिक्षकों, ओजीक्यू और साई का सहयोग के लिए धन्यवाद।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें