फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Open: लक्ष्य सेन का सफर क्वार्टर फाइनल में समाप्त, चीनी ताइपे के खिलाड़ी से मिली हार; भारतीय चुनौती खत्म

Fri, 16 Jan 2026 08:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। पुरुष एकल वर्ग में लक्ष्य सेन को हार मिली और उनका सफर क्वार्टर फाइनल में ही समाप्त हो गया।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के लक्ष्य सेन को क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के लिन चुन यी के खिलाफ तीन गेम तक चले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। पुरुष एकल वर्ग के मुकाबले में लक्ष्य को विश्व के 12वें नंबर के खिलाड़ी चुन यी से 21-17, 13-21, 18- 21 से हार मिली। 

विज्ञापन


रोमांचक रहा मैचलक्ष्य और चीनी ताइपे के खिलाड़ी के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। लक्ष्य ने पहला गेम जीतकर लक्ष्य पर दबाव बढ़ाया, लेकिन चीनी ताइपे के खिलाड़ ने वापसी करते हुए दूसरा गेम अपने नाम किया। तीसरे और निर्णायक गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर रही है और लंबी रैलियां देखने मिली। लेकिन अंतत: चीनी ताइपे का खिलाड़ी ये गेम अपने नाम करने के साथ ही मैच जीतने में सफल रहा। 

किस तरह पिछड़े लक्ष्य

  • लक्ष्य ने जोरदार शुरुआत करते हुए लिन को तेज रैलियों में उलझाया। शुरुआती दौर में स्कोर 4-4 से 7-7 तक बराबर रहा जिसके बाद लक्ष्य ब्रेक में आगे निकल गए। दो शानदार विनर ने लक्ष्य को 13-10 पर पहुंचा दिया और लिन की गलतियों की वजह से लगातार दबाव बनाकर उन्होंने इसे 16-11 तक बढ़ा लिया। 54 शॉट की एक रैली लिन के बाहर शॉट फेंकने के साथ खत्म हुई जिससे लक्ष्य को जल्द ही पांच गेम प्वाइंट मिले और उन्होंने तीसरे मौके पर पहला गेम जीत लिया।
  • दूसरे गेम में परिस्थितियों ने शटल पर नियंत्रण करना मुश्किल बना दिया और लक्ष्य को अपनी लेंथ के साथ संघर्ष करना पड़ा जिससे ब्रेक में वह 11-5 से पीछे थे। लक्ष्य इस गेम में बार-बार बेसलाइन से चूक गए जिससे लिन स्कोर 1-1 से बराबर करने में कामयाब रहे।
  • निर्णायक गेम में लक्ष्य ने 4-0 की बढ़त बना ली। लिन ने दो जंप स्मैश के साथ अपना खाता खोला और 8-6 से आगे हो गए। लक्ष्य ने फिर से लय हासिल कर ली और ब्रेक के बाद लिन 12-12 की बराबरी पर थे। लेकिन लगातार तीन गलतियों के कारण लक्ष्य 15-12 से आगे हो गए। लक्ष्य रैली के दौरान पिछड़ गए और उनके कमजोर रिटर्न से लिन मैच जीतने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें