एशियाई जूनियर चैंपियन लक्ष्य सेन ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए चाइना मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
दुनिया के 104वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य ने दक्षिण कोरिया के हां यंग वूंग 21-14, 21-15 से पराजित किया। उत्तराखंड के 17 वर्षीय सेन ने यह मुकाबला 46 मिनट में अपने नाम किया।
अब उनकी टक्कर चीन के झोउ झेक्की से होगी।