फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 वर्षीय लक्ष्य सेन ने जीता सारलोरलक्स ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब

Mon, 04 Nov 2019 08:40 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लक्ष्य सेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत के 18 वर्षीय युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने रविवार को चीन के वेंग हांग यांग को हारकर सारलोरलक्स ओपन सुपर टूर 100 बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। लक्ष्य ने खिताबी मुकाबले में यांग को 17-21, 21-18, 21-16 से हराया।

विज्ञापन


इससे पहले लक्ष्य ने मौजूदा जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन हमवतन किरण जॉर्ज को हराकर सारलोरलक्स ओपन के फाइनल में पहुंचा था। शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में लक्ष्य ने हमवतन किरण को 21-13, 14-21, 21-9 से हराया था।

आठवीं वरीयता प्राप्त सेन ने मात्र 59 मिनट में ही हांग वांग को हरा दिया। यह उनकी लगातार दूसरी और सत्र की तीसरी खिताबी जीत है। हाल ही में 18 वर्षीय सेन ने अक्तूबर में ही डच ओपन का खिताब जीता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें