फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइना और लक्ष्य की निगाह सारलोरलक्स ओपन के खिताब पर, मंगलवार से शुरू होगा मुकाबला

Tue, 29 Oct 2019 05:43 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
SAINA NEHWAL
विज्ञापन

साइना नेहवाल और लक्ष्य सेन की निगाह मंगलवार से शुरू हो रहे सारलोरलक्स ओपन सुपर टूर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के खिताब पर होंगी। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना ने जनवरी में इंडोनेशिया मास्टर्स खिताब जीता था। उसके बाद से वह खराब दौर से जूझ रही हैं। पहले दौर में उनका सामना जर्मनी की फैबियेने डेपरेज से होगा। पिछले सप्ताह फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने से पहले साइना लगातार तीन टूर्नामेंटों में पहले दौर से बाहर हो गई थी। दूसरी ओर लक्ष्य सत्र का तीसरा खिताब जीतना चाहेंगे जिन्होंने बेल्जियम इंटरनेशनल और डच ओपन अपने नाम किया है। वह पोलिश ओपन के फाइनल में पहुंचे थे। उन्हें पहले दौर में बाई मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें