फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमामोतो मास्टर्स: लक्ष्य सेन का शानदार प्रदर्शन जारी, सेमीफाइनल में पहुंचे; किदांबी श्रीकांत का सफर समाप्त

Fri, 13 Nov 2026 01:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुमामोतो

सार

लक्ष्य सेन ने कुमामोतो मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में विजयी अभियान जारी रखा। लक्ष्य पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। वहीं, भारत के एक अन्य खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत हारकर बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के अनुभवी खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को कुमामोतो मास्टर्स जापान सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। लेकिन किदांबी श्रीकांत एक बार फिर उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और सीधे गेम में हारकर से बाहर हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos

युशी तनाका पर भारी पड़े लक्ष्य
विश्व के 13वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य ने 40 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल मैच में जापान के युशी तनाका को 21-16, 21-15 से पराजित किया। इस भारतीय खिलाड़ी के लिए यह जीत बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि उन्हें चीन में होने वाले सत्र के आखिरी टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करने के लिए बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर रैंकिंग के शीर्ष आठ में जगह बनानी होगी।

हाल में हाइलो ओपन जीतने वाले आठवीं वरीयता प्राप्त लक्ष्य वर्तमान में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर रैंकिंग में 64,980 अंकों के साथ 12वें स्थान पर हैं। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला छठी वरीयता प्राप्त इंडोनेशियाई खिलाड़ी अल्वी फरहान से होगा। भारतीय खिलाड़ी ने विश्व में 10वें नंबर के फरहान के खिलाफ अभी तक दो मैच खेले हैं जिनमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

निरंतरता बरकरार नहीं रख सके किदांबी 
इससे पहले विश्व के 31वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत एक बार फिर अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने में नाकाम रहे। पहले गेम में उन्होंने अपने खेल पर नियंत्रण बनाए रखा, लेकिन दूसरे गेम में वह अच्छी बढ़त का फायदा नहीं उठा पाए और जापान के विश्व के 15वें नंबर के खिलाड़ी कोकी वातानाबे से 22-24, 15-21 से हार गए। भारतीय खिलाड़ी ने गुरुवार को जापान के विश्व के आठवें नंबर के खिलाड़ी और विश्व चैंपियनशिप में दो बार के रजत पदक विजेता कोडाई नाराओका को हराया था लेकिन वातानाबे के खिलाफ वह अपनी इस लय को बरकरार नहीं रख पाए।

विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता श्रीकांत ने पहला गेम करीबी अंतर से गंवाने के बाद दूसरे गेम में 12-5 की बढ़त बना ली थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने कई गलतियां की जिसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा। वातानाबे ने अंतिम 19 में से 16 अंक जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें