फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरिया ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त, सेमीफाइनल में पारुपल्ली को नंबर एक खिलाड़ी मोमोता ने हराया

Sat, 28 Sep 2019 03:38 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पारुपल्ली कश्यप - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप को कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को यहां विश्व के नंबर एक जापानी खिलाड़ी केंटो मोमोता ने कश्यप को सीधे सेटों में 21-13 और 21-15 से हराया। 40 मिनट तक चले खेल में मोमोता पूरी तरह से कश्यप पर हावी रही और उन्हें एक भी मौका नहीं दिया। 

विज्ञापन


इस हार के साथ कश्यप का कोरिया ओपन विश्व टूर सुपर 500 के पुरूष एकल का सफर समाप्त हो गया। हैदराबाद के 33 साल के खिलाड़ी कश्यप के दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मोमोता से हारने के बाद भारत की चुनौती भी खत्म हो गई। सिंधु, साइना, प्रणीत के बहार होने के बाद कश्यप टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय बचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें