फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापसी पन्नू के घर छापा: स्विट्जरलैंड से ब्वॉयफ्रेंड ने मांगी खेल मंत्री से मदद, जानें पूरा मामला

Fri, 05 Mar 2021 08:01 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने भारत के बैडमिंटन कोच मैथियास बोए की एक मांग पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की
  • बोए ने ट्वीट कर रिजिजू से अपनी गर्लफ्रेंड तापसी पन्नू की मदद करने का किया था आग्रह 
विज्ञापन
किरेन रिजिजू, तापसी पन्नू और मैथियास बोए - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने भारत के बैडमिंटन कोच मैथियास बोए की एक मांग पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। दरअसल, बोए अपनी गर्लफ्रेंड तापसी पन्नू के ठिकानों पर आयकर विभाग के छापों के संदर्भ में टिप्पणी की थी। उनकी (बोए) टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए खेल मंत्री रिजिजू ने कहा डेनमार्क के इस खिलाड़ी को अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर के मसलों पर टिप्पणी करने के बजाय अपने पेशेवर कर्तव्यों पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन


बोए ने गुरुवार को ट्वीट कर रिजिजू से पन्नू की मदद करने का आग्रह किया था। उन्होंने पन्नू और उनके परिवार की मदद के लिए ट्विटर पर रिजिजू से मदद मांगी थी। बोए अभी स्विस ओपन के लिए भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों के साथ स्विट्जरलैंड में है।

वहीं, रिजिजू ने शुक्रवार को इसका जवाब दिया और कहा कि वह अपने पेशेवर कर्तव्यों पर ध्यान दें क्योंकि यह मसला उनके कार्यक्षेत्र से नहीं जुड़ा है। खेल मंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'कानून सर्वोपरि है और हमें उसका पालन करना चाहिए। संबंधित मसला आपके और मेरे अधिकार क्षेत्र से बाहर है। हमें भारतीय खेलों के सर्वश्रेष्ठ हित में अपने पेशेवर कर्तव्यों पर ध्यान देना चाहिए।'
विज्ञापन

 

बता दें कि बोए सात्विक और चिराग के बैडमिंटन कोच हैं। गौरतलब है कि आयकर विभाग ने बुधवार को फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप, पन्नू और विकास बहल के मुंबई स्थित आवासों पर छापे मारे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें