भारतीय शटलर किरण जॉर्ज और बीएम राहुल भारद्वाज डच ओपन सुपर 100 टूर्नामेंट के मुख्य दौर में पहुंच गए। किरण ने क्वालिफिकेशन में सीरियाई खिलाड़ी (इस समय नीदरलैंड के झंडे तले खेल रहे हैं) अराम महमूद को 21-15, 21-19 से, जबकि राहुल ने इंग्लैंड के हिन शुन वोंग को 21-7, 21-7 से पराजित किया। मुख्य दौर में किरण का सामना जर्गले क्रायूस्ज से और राहुल का चीन के रेन पेंग बो से होगी।