फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BWF World Championships: श्रीकांत का विजयी आगाज, पहले दौर में स्पेनिश खिलाड़ी को महज 36 मिनट में हराया

Mon, 13 Dec 2021 12:13 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीत के साथ शानदार आगाज किया है। भारतीय शटलर ने रविवार को पहले दौर पर स्पेन के पाब्लो एबीएन को हराया।
विज्ञापन
किदांबी श्रीकांत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीत के साथ शानदार आगाज किया है। भारतीय शटलर ने रविवार को पहले दौर पर स्पेन के पाब्लो एबीएन को हराया। भारत के 12वीं वरीय श्रीकांत ने स्थानीय खिलाड़ी को पुरुष एकल स्पर्धा के पहले दौर में महज 36 मिनट में 21-12 21-16 से हराया।

विज्ञापन


वहीं अन्य मुकाबले में मनु अत्री और बी सुमीत रेड्डी की युगल जोड़ी को पहले दौर में ही हारकर बाहर होना पड़ा। भारतीय जोड़ी को डेनमार्क की जोएल और रासमस की जोड़ी के हाथों 16-21 15-21 से हार झेलनी पड़ी। 

इससे पहले दिन में महिलाओं की युगल स्पर्धा में पूजा दांडू और संजना संतोष की जोड़ी पहले गेम में 12-21 से हारने के बाद रिटायर हो गयी। 

महिलाओं की एकल स्पर्धा में गत चैंपियन पीवी सिंधु को स्लोवाकिया की मार्टिना रेपिस्का से चुनौती मिलेगी। सिंधु को पहले दौर में बाई मिला हुआ है इसलिए वह सीधा दूसरे राउंड का मुकाबला खेलेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें