फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Denmark Open 2020: श्रीकांत ने पार की पहले दौर की बाधा, शुभंकर और जयराम को मिली मात  

Thu, 15 Oct 2020 06:50 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

सात माह बाद किदांबी ने कोई मुकाबला खेला
विज्ञापन
किदांबी श्रीकांत - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत ने डेनमार्क ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। करीब सात माह बाद कोर्ट पर उतरे दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने इंग्लैंड के टॉबी पेंटी को 37 मिनट तक चले मुकाबले में 21-12, 21-18 से शिकस्त दी। पांचवीं वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी की अगले दौर में टक्कर कनाडा के जेसन एंथनी हो शुइ से होगी। जेसन ने भारत के शुभंकर डे को 21-13, 21-8 से बाहर किया। अजय जयराम को दुनिया के नंबर तीन और स्थानीय खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसन के हाथों 37 मिनट तक चले मुकाबले में 12-21, 14-21से शिकस्त मिली। श्रीकांत ने 2017 में चार सुपरसीरीज खिताब जीते थे। लक्ष्य सेन पहले दूसरे दौर में पहुंच चुके हैं। इस टूर्नामेंट के साथ ही सात माह बाद अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन की बहाली हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें