फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaysia Masters: श्रीकांत ने मलेशिया मास्टर्स के मुख्य ड्रॉ में बनाई जगह, अब सामने होगी गुआंग जु की चुनौती

Tue, 20 May 2025 04:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर

सार

वापसी की राह पर चल रहे श्रीकांत ने अपने दूसरे क्वालिफाइंग पुरुष एकल मुकाबले में पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए चीनी ताइपे के हुआंग यू काई को 9-21, 21-12, 21-6 से हराया।
विज्ञापन
किदांबी श्रीकांत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने मलेशिया मास्टर्स के मुख्य ड्रॉ में जगह बना ली है। श्रीकांत के लिए अच्छी खबर है क्योंकि इस बीडब्ल्यूएफ टूर सुपर 500 सीरीज में दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी हैं। इतना ही नहीं यह टूर्नामेंट विश्व रैंकिंग की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। श्रीकांत भले ही मुख्य ड्रॉ में पहुंचने में सफल रहे, लेकिन क्वालिफाइंग में अन्य भारतीय खिलाड़ी एकल वर्ग में चुनौती पार नहीं कर सके।
विज्ञापन
Trending Videos

वापसी कर जीत हासिल करने में सफल रहे श्रीकांत
वापसी की राह पर चल रहे श्रीकांत ने अपने दूसरे क्वालिफाइंग पुरुष एकल मुकाबले में पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए चीनी ताइपे के हुआंग यू काई को 9-21, 21-12, 21-6 से हराया। विश्व चैंपियनशिप 2021 के इस रजत पदक विजेता खिलाड़ी ने इससे पहले शुरुआती दौर में चीनी ताइपे के एक अन्य खिलाड़ी कुओ कुआन लिन को 21-8, 21-13 से हराकर शानदार शुरुआत की थी। पूर्व विश्व नंबर एक श्रीकांत अब मुख्य ड्रॉ में छठी वरीयता प्राप्त चीन के खिलाड़ी लू गुआंग जु के खिलाफ एक कठिन चुनौती का सामना करेंगे।  
विज्ञापन

सिंधू-प्रणय बुधवार को शुरू करेंगे अभियान 
अन्य मैचों में थारुन मन्नेपल्ली को थाईलैंड के पनिचाफोन तीरात्साकुल के हाथों 13-21, 21-23 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि एस शंकर मुथुसामी सुब्रमण्यन को चीन के झू झुआन चेन से दोनों करीबी गेम वाले मुकाबले में  20-22, 20-22 से हार का सामना करना पड़ा। अनमोल खरब को महिला एकल मुकाबले में ताइपे की हंग यी-टिंग ने 21-14, 21-18 से हराया। मोहित जागलान और लक्षिता जगलान की मिश्रित युगल जोड़ी भी मलेशियाई जोड़ी मिंग याप टू और ली यू शान से 15-21, 16-21 से हारकर बाहर हो गई। शीर्ष भारतीय शटलर पीवी सिंधू और एचएस प्रणय बुधवार को इस प्रतियोगिता में अपने-अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। इस टूर्नामेंट में सिंधू और प्रणय भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें