फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BWF रैंकिंग्स: किदाम्बी श्रीकांत ने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की

Thu, 02 Nov 2017 05:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
किदाम्बी श्रीकांत - फोटो : twitter
विज्ञापन
भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने गुरुवार को BWF द्वारा जारी मेंस सिंगल्स रेटिंग्स में करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की। एक कैलेंडर वर्ष में चार सुपर सीरीज के खिताब जीतने वाले एकमात्र भारतीय शटलर श्रीकांत BWF द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने दो स्थान की छलांग लगाईं।
विज्ञापन


24 वर्षीय शटलर के लिए साल 2017 अब तक बहुत अच्छा बीता है। उन्हें चार सुपर सीरीज खिताब जीतने का फायदा मिला, जिसकी मदद से उनके 73, 403 रेटिंग पॉइंट हो गए हैं। यह किसी भी भारतीय शटलर द्वारा सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक हैं।

श्रीकांत अब रैंकिंग में विक्टर एक्सेलसेन से पीछे हैं, जिन्हें उन्होंने पिछले सप्ताह डेनमार्क ओपन के क्वार्टरफाइनल में मात दी थी। भारत के एक अन्य शटलर एचएस प्रणॉय की रैंकिंग में भी एक स्थान का सुधार हुआ है और अब वो 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। महिलाओं में पीवी सिंधु दूसरे और साइना नेहवाल 11वें स्थान पर बरकरार हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: स्टार शटलर किदाम्बी श्रीकांत होंगे मालामाल, आंध्रप्रदेश सरकार ने दिए कई तोहफे

श्रीकांत ने पिछले 18 महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2016 साउथ एशियन गेम्स में मेंस सिंगल्स और मेंस टीम में दो गोल्ड मेडल जीते। इसके बाद वो रियो ओलंपिक में क्वार्टरफाइनल तक पहुंचे। इस वर्ष उनका प्रदर्शन अधिक प्रभावी रहा। 

बता दें कि श्रीकांत एक कैलेंडर वर्ष में चार सुपरसीरीज खिताब जीतने वाले भारत के पहले जबकि विश्व के चौथे शटलर बने। उनसे पहले चीन के लिन डान, मलेशिया के ली चोंग वी और चीन के चेन लांग ही यह उपलब्धि हासिल कर सके थे। श्रीकांत ने एक ही सप्ताह में दूसरा सुपर सीरीज खिताब जीता। इससे पहले उन्होंने डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज के खिताब पर कब्जा किया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें