फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप फाइव में पहुंचे किदांबी श्रीकांत, सिंधु दूसरे पायदान पर बरकरार 

Thu, 26 Oct 2017 07:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
के श्रीकांत - फोटो : AP
विज्ञापन
भारत के नंबर एक पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को डेनमार्क ओपन का खिताब जीतने का फायदा वर्ल्ड रैंकिंग में मिला है। किंदाबी चार स्थान की छलांग लगाकर मंगलवार को बीएफडब्ल्यू द्वारा जारी वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन


25 वर्षीय श्रीकांत ने साल 2017 में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार सुपर सीरीज टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। इनमें से तीन में उन्होंने खिताबी जीत हासिल की। उन्होंने इस मामले में सायना नेहवाल की बराबरी कर ली। सायना ने साल 2010 में तीन सुपर सीरीज खिताब जीते थे। 

पुरुषों की रैंकिंग में टॉप 25 में पांच भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। श्रीकांत 66,923 अंक के साथ चौथे, एच एस प्रणोय 12वें, साई प्रणीथ 15वें, समीर वर्मा 18वें और अजय जयराम 23वें स्थान पर हैं। 
विज्ञापन


पुरुषों में डेनमार्क के विक्टर एलेक्सन पहले पाायदान पर हैं। दक्षिण कोरिया के सोन वान हो दूसरे और चीन के लिन लैड तीसरे स्थान पर हैं। 

महिलाओं की रैंकिग में पीवी सिंधु दूसरे पायदान पर काबिज हैं। सिंधु के 81,106 रेटिंक प्वाइंट हैं। दुनिया की पूर्व नंबर एक महिला खिलाड़ी सायना नेहवाल 11वें पायदान पर हैं। उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ है। इन दोनों के अलावा और कोई भारतीय महिला खिलाड़ी टॉप 25 में नहीं है। पहले पायदान पर चीन ताईपेई की ताई जू यिंग काबिज हैं। वहीं ओलंपिक चैंपियन कोरलिन मरीन चौथे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें