फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच के विरोध में दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने झंडा बुलंद कर रखा है। फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स के ऑफिस के सामने सड़क पर टॉपलेस होकर धरना देने वाली श्री रेड्डी के सपोर्ट में बैडमिंंटन स्टार ज्वाला गुट्टा उतर आईं हैं।
विज्ञापन
2 of 5
भारतीय बैडमिंटन स्टार ज्वाला ने एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हमेशा कास्टिंग काउच के मुद्दों पर तब क्यों लोग बोलते हैं जब उन पर बीतती है? क्यों हमेशा टैलेंट से ज्यादा सेक्शुअल फेवर को तरजीह दी जाती है? उन्होंने कहा आज महिलाएं एक सशक्त पोजिशन में हैं। ऐसे में हमें अपनी आवाज उठाने से नहीं कतराना चाहिए। ज्वाला ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि हमें समाज को हमारे बच्चों के लिए सुरक्षित बनाना है।
विज्ञापन
3 of 5
एक्ट्रेस के इस तरह से प्रोटेस्ट करने पर तमिलनाडु पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। इसके बाद एक्ट्रेस को कड़ा विरोध जताने का खामियाजा भी भुगतना पड़ा। श्री रेड्डी को मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (MAA) ने बैन कर दिया, उनके आईएएस ऑफिसर मकान मालिक ने एक्ट्रेस को घर खाली करने का अल्टीमेटम तक थमा दिया है। बावजूद इसके श्री रेड्डी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच पर सनसनीखेज खुलासे से नहीं घबराई।
4 of 5
श्री ने आरोप लगाया कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कुछ लोगों की डिमांड पर न्यूड तस्वीरें और वीडियो भी भेजे ताकि उन्हें फिल्म में रोल मिल सके। श्री ने कहा, 'उन्होंने वीडियो देखा और फिर भी कोई रोल नहीं दिया। यहां तक कि उन्होंने मुझे लाइव न्यूड वीडियो करने को भी बोला।' एक्ट्रेस ने कहा कि फिल्म में रोल मांगने वाली अभिनेत्रियों का इसी तरह फायदा उठाया जाता है।
श्री रेड्डी ने अपना करियर एक स्थानीय टीवी चैनल में प्रेजेंटर के तौर पर शुरू किया था। पांच साल बाद ही वे फिल्मों में काम करने लगीं। उन्होंने कुछ तेलुगू फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए हैं और इस घटना के बाद अचानक सुर्खियों में आ गईं। अभी तक उन्होंने अपने यौन उत्पीड़न का कोई सबूत पेश नहीं किया है और ना ही वह पुलिस में शिकायत दर्ज करना चाहती हैं।