फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर बैडमिंटन खिलाड़ियों का जलवा, दुबई इंटरनेशल सीरीज में जीते तीन स्वर्ण सहित छह पदक

Sun, 15 Sep 2019 10:10 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय जूनियर बैडमिंटन खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय जूनियर बैडमिंटन खिलाड़ियों ने रविवार को दुबई जूनियर इंटरनेशल सीरीज में तीन स्वर्ण पदक सहित छह पदक जीते। भारत के जूनियर खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण पदक के अलावा तीन रजत पदक भी अपने नाम किए। तसनीम मीर ने लड़कियों के एकल वर्ग का खिताब जीता जबकि अयान राशिद और तसनीम की मिश्रित युगल जोड़ी भी चैंपियन बनी।

विज्ञापन


भारत को तीसरा स्वर्ण पदक तनीषा क्रास्टो और अदिति भट की लड़कियों की युगल जोड़ी ने दिलाया। गुजरात की तसनीम ने लड़कियों के एकल वर्ग के फाइनल में दूसरी वरीय हमवतन त्रीसा जाली को 21-15, 21-19 से हराकर उलटफेर किया। तसनीम ने इसके बाद असम के राशिद के साथ मिलकर मिश्रित युगल का भी खिताब जीता।

इस जोड़ी ने इंडोनेशिया के गालुह द्वी पुत्रा और यूएई के जेनाबा सिराज की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 21-16 22-24 21-19 से हराया। लड़कियों के युगल वर्ग में अदिति और तनीषा ने त्रीसा और वर्षिणी श्री की दूसरी वरीय हमवतन जोड़ी को 21-17 21-17 से हराया।
विज्ञापन


लड़कों के एकल फाइनल में हालांकि शीर्ष वरीय वरूण कपूर को हार के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वरूण को नेपाल के दूसरे वरीय प्रिंस दहल के खिलाफ करीबी मुकाबले में 19-21 19-21 से हार झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें