फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरिया ओपन में जीत के बाद जापान ओपन में सिंधू पर रहेंगी निगाहें 

Mon, 18 Sep 2017 10:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
पीवी सिंधू - फोटो : twitter
विज्ञापन
विश्व की चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय महिला शटलर पीवी सिंधू पर मंगलवार से शुरू हो रहे जापान ओपन में सबकी नजर होगी। सिंधू ने हाल में कोरिया ओपन सुपर सीरीज खिताब अपने नाम किया था। रियो ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता सिंधू इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रही हैं। वह इस टूर्नामेंट में मौजूदा सत्र का अपना तीसरा सुपर सीरीज खिताब जीतने की इरादे से कोर्ट पर उतरेंगी। सिंधू के अलावा किदांबी श्रीकांत और साइना नेहवाल भी इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।मंगलवार को क्वालिफायर मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन


कोरिया ओपन के फाइनल में सिंधू ने दूसरा गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए जापान की नोजोमी ओकुहारा को हराकर खिताब अपने नाम किया था। सिंधू और वर्ल्ड चैंपियन ओकुहारा लगातार तीसरी बार किसी टूर्नामेंट में आमने-सामने हो सकती हैं। बशर्ते सिंधू अगर मिनात्सू मितानी को हरा देती हैं और ओकुहारा हांगकांग की चेउंग एनगान यि के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल रहती हैं। इंडोनेशिया ओपन और ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज खिताब जीतने वाले विश्व के आठवीं वरीयता प्राप्त किदांबी श्रीकांत शुुरुआती दौर में चीन के तियान होउवेई से भिड़ेंगे। 

पोर्नपावी के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी साइना

ग्लास्गो वर्ल्ड चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता साइना मांसपेशियों में खिंचाव से उबरकर वापसी कर रही हैं। वह पहले दौर में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से भिड़ेंगी। साइना इस वर्ष मलेशिया मास्टर्स में पोर्नपावी को फाइनल में हरा चुकी हैं। गैर वरीय साइना दूसरे दौर में दो बार की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन स्पेन की कैरोलिना मारिन से भिड़ सकती हैं। मारिन पहले दौर में चीन की चेन जियाजिन के खिलाफ खेलेंगी। 
विज्ञापन

मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने उतरेंगे कश्यप

पी कश्यप - फोटो : getty
राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन पारुपल्ली कश्यप क्वालिफायर में डेनमार्क के एमिल होलस्ट के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। पुरुष एकल के मुख्य ड्रॉ में एचएस प्रणय, बी साई प्रणीत और वर्मा बंधू समीर और सौरभ भी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगे। यूएस ओपन चैंपियन प्रणय पहले दौर में डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन से भिड़ेंगे जबकि प्रणीत और समीर का सामना क्वालिफायर खिलाड़ियों से होगा। सौरभ पहले दौर में चिन के लिन दान से खेलेंगे। मिश्रित युगल में प्रणव जेरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी और महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और सिक्की चुनौती पेश करेंगी। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें