बी. साई प्रणीत
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बी. साई प्रणीत ने क्वॉर्टर फाइनल में इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो पर सीधे गेमों में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्रणीत ने सीधे गेमों में सुगियार्तो को 36 मिनट चले मुकाबले में 21-12, 21-15 से हराया। बहरहाल, फाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें शीर्ष वरीय जापान के केंतो मोमोता की मुश्किल चुनौती से पार पाना होगा।
इससे पहले गैरवरीय भारतीय खिलाड़ी प्रणीत ने पहले गेम में 1-1 की स्कोर के बाद से ही अपना दबदबा बना लिया जबकि विश्व चैम्पियनशिप के पूर्व ब्रॉम्ज मेडलिस्ट इंडोनेशिया के खिलाड़ी उनके स्कोर का सिर्फ पीछा करते रहे। दूसरे गेम में हालांकि मुकाबला बराबरी था लेकिन प्रणीत ने पूरे मैच के दौरान लगभग तीन अंक की बढ़त बरकरार रखी और जब स्कोर 18-15 था तब उन्होंने लगातार तीन अंक बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।