फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indonesia Masters Badminton: लक्ष्य सेन इंडोनेशिया मास्टर्स से बाहर, निशिमोटो ने 16-21, 21-12, 21-23 से हराया

Thu, 23 Jan 2025 03:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता

सार

भारत के 10वीं रैंकिंग के खिलाड़ी लक्ष्य को निशिमोटो से 16-21, 21-12, 21-23, से पराजय मिली।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन और ली जी जिया - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का अंतरराष्ट्रीय सर्किट में संघर्ष जारी है और वह गुरुवार को यहां इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जापान के केंटा निशिमोटो से हारकर बाहर हो गए।
विज्ञापन


भारत के 10वीं रैंकिंग के खिलाड़ी लक्ष्य को निशिमोटो से 16-21, 21-12, 21-23 से पराजय मिली। इससे पहले ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की मिश्रित युगल जोड़ी को भी दूसरे दौर में हार का मुंह देखना पड़ा था। इस भारतीय जोड़ी को बढ़त बनाने के बावजूद मलेशिया के पांग रोन हू और सु यिन चेंग की जोड़ी से 21-18, 15-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा।

एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता और राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सेन ने मैच में खराब शुरूआत की और पहला गेम गंवा बैठे। उन्होंने दूसरा गेम जीत कर अच्छी वापसी की लेकिन तीसरे और निर्णायक गेम में कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें