फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ की हार के साथ चीनी ताइपे ओपन में भारतीय चुनौती खत्म, दूसरे नंबर के खिलाड़ी से हारे

Fri, 06 Sep 2019 08:49 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सौरभ वर्मा - फोटो : social media
विज्ञापन

पूर्व चैंपियन सौरभ वर्मा की दूसरे दौर में हार के साथ ही चीनी ताइपे ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिन में भारतीय चुनौती खत्म हो गई। तीन साल पहले 2016 में यह खिताब जीतने वाले 26 वर्षीय सौरभ को दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी चाउ टिएन चेन के हाथों मात्र 30 मिनट में 12-21,10-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। दुनिया के 38वें नंबर के खिलाड़ी सौरभ ने इस मैच से पहले चेन के खिलाफ अपने दोनों मुकाबले जीते थे। 

विज्ञापन


पिछले महीने हैदराबाद ओपन जीतने वाले सौरभ अपने विपक्षी और टॉप चीनी खिलाड़ी के आगे टिक नहीं पाए और एकतरफा मुकाबले में हारकर बाहर हो गए। सौरभ अब अगले हफ्ते से शुरू होने वाले वियतनाम ओपन में भाग लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें