भारत के उभरते हुए शटलर लक्ष्य सेन विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की ताजा रैंकिंग में नौ स्थान की छलांग लगाकर करिअर के सर्वश्रेष्ठ 32वें स्थान पर पहुंच गए हैं। लक्ष्य ने रविवार को बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय चैलेंज जीता था जो उनका सत्र का पांचवां खिताब है।
लक्ष्य के अलावा बी साई प्रणीत 11वें, किदांबी श्रीकांत 12वें और पी कश्यप 23वें स्थान पर कायम हैं। एचएस प्रणय 26वें, सौरभ वर्मा 28वें, समीर वर्मा 33वें और शुभंकर डे 44वें नंबर पर हैं। महिलाओं में पीवी सिंधू छठे और साइना नेहवाल 11वें स्थान पर बरकरार हैं। युगल में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी 12वें और अश्विनी पोनप्पा व एन सिक्की रेड्डी 33वें स्थान पर हैं।