फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई जूनियर चैंपियनशिप: भारतीय शटलरों को पांच पदक, इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी

Sun, 07 Oct 2018 09:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
meghna reddy
विज्ञापन

मेघना रेड्डी और तसनीम मीर ने लड़कियों के युगल वर्ग का खिताब जीता जबकि भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी रविवार को म्यामां के मंडालाय में संपन्न बैडमिंटन एशिया जूनियर अंडर 17 और अंडर 15 वर्ग में पांच पदक जीतने में सफल रहे।

विज्ञापन


मेघना और तसनीम की जोड़ी ने यिओ जिन गोंग और डा यियोन जियोंग की जोड़ी को फाइनल में 23-21 21-18 से हराकर लड़कियों के अंडर 15 वर्ग का युगल खिताब जीता।

मेइराबा लुआंग और अदिति भट्ट ने अंडर 17 वर्ग में क्रमश: लड़कों और लड़कियों के एक वर्ग के कांस्य पदक जीते। एस शंकर मुथुस्वामी ने अंडर 15 लड़कों के एकल वर्ग में कांस्य पदक जीता। अंडर 15 वर्ग में प्रणव राव गंधाम और पी साई विष्णु की जोड़ी भी कांस्य पदक जीतने में सफल रही।

शंकर को सेमीफाइनल में कोरिया के ब्युंग जेई किम के खिलाफ कड़े मुकाबले में 15-21 19-21 से हार का सामना करना पड़ा जबकि अदिति को इंडोनेशिया की एशया सविता फतेतानी के खिलाफ 12-21 13-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेइराबा ने कड़ी चुनौती पेश की लेकिन उन्हें कोरिया के योंग जिन के खिलाफ 21-19 16-21 10-21 से हार झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें