फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Open Badminton: युवा भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी और आयुष का शानदार प्रदर्शन, यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचे

Sun, 29 Jun 2025 01:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आयोवा

सार

तन्वी ने महिला एकल के सेमीफाइनल में यूक्रेन की सातवीं वरीयता प्राप्त पोलिना बुहरोवा को 34 मिनट में 21-14, 21-16 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। आयुष ने शीर्ष वरीयता प्राप्त और विश्व के छठे नंबर के चीनी ताइपे के चोऊ टिएन चेन को एक घंटे से अधिक समय तक चले मुकाबले में 21-23, 21-15, 21-14 से हराकर बड़ा उलटफेर किया।
विज्ञापन
तन्वी शर्मा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा और आयुष शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूएस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। भारत की 16 वर्षीय गैरवरीयता प्राप्त खिलाड़ी तन्वी ने महिला एकल के सेमीफाइनल में यूक्रेन की सातवीं वरीयता प्राप्त पोलिना बुहरोवा को 34 मिनट में 21-14, 21-16 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। 
विज्ञापन


यह तन्वी की यूक्रेन की खिलाड़ी के खिलाफ करियर की दूसरी जीत थी। फाइनल में तन्वी का मुकाबला अमेरिका की शीर्ष वरीयता प्राप्त बेइवेन झांग से होगा। पुरुष एकल में भारत के चौथी वरीयता प्राप्त आयुष ने शीर्ष वरीयता प्राप्त और विश्व के छठे नंबर के चीनी ताइपे के चोऊ टिएन चेन को एक घंटे से अधिक समय तक चले मुकाबले में 21-23, 21-15, 21-14 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। अब आयुष का सामना कनाडा के तीसरे वरीय ब्रायन यांग से होगा। यांग ने चीनी ताइपे के लियाओ झूओ-फू को 21-10, 21-12 से हराया।

क्वार्टर फाइनल में तन्वी ने अपने से ऊंची रैंकिंग वाली मलेशियाई खिलाड़ी करुपाथेवन लेत्शाना को 21-13, 21-16 से, जबकि आयुष ने चीनी ताइपे के जूनियर विश्व चैंपियन कुओ कुआन लिन को 22-20, 21-9 से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें