भारत के शानदार प्रदर्शन का इनाम खिलाड़ियों को उनकी रैंकिंग में मिला है। विश्व बैडमिंटन संघ (बीडब्ल्यूएफ) की ताजा रैंकिंग में ऊपर के चारों खिलाड़ियों को बड़ा फायदा हुआ है। पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी फिर से टॉप 10 में पहुंच गए हैं। वह चार स्थान की छलांग के साथ 10वें पायदान पर काबिज हो गए हैं।
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियो ने स्पेन में हाल ही समाप्त हुई विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। भारत को पुरुष वर्ग में दो पदक मिले। किदांबी श्रीकांत ने रजत तो वहीं लक्ष्य सेन ने कांस्य पदक अपने नाम किया। एचएस प्रनॉय भले ही पदक से चूक गए लेकिन वह भी क्वॉर्टरफाइनल तक पहुंचने में सफल रहे। इनके अलावा महिला वर्ग में पीवी सिंधु भी क्वॉर्टरफाइनल तक पहूंची।
विज्ञापन
भारत के शानदार प्रदर्शन का इनाम खिलाड़ियों को उनकी रैंकिंग में मिला है। विश्व बैडमिंटन संघ (बीडब्ल्यूएफ) की ताजा रैंकिंग में ऊपर के चारों खिलाड़ियों को बड़ा फायदा हुआ है। पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी फिर से टॉप 10 में पहुंच गए हैं। वह चार स्थान की छलांग के साथ 10वें पायदान पर काबिज हो गए हैं।
विश्व चैंपियनशिप में पहली बार पदक जीतने वाले 20 वर्षीय लक्ष्य सेन को भी दो स्थान का फायदा हुआ है और वह अब 17वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इनके अलावा एचएस प्रनॉय भी छह स्थान के फायदे के साथ 26वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अन्य भारतीय पुरुष शटलर्स में बी साई प्रणीत को दो जबकि समीर वर्मा को एक स्थान का नुकसान हुआ है, हालांकि दोनों ही खिलाड़ी शीर्ष 25 खिलाड़ियों की सूची में बने हुए हैं।
विज्ञापन
महिलाओं की रैंकिंग में पीवी सिंधु की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है और वह सातवें स्थान पर बरकरार हैं। वहीं साइना नेहवाल भी 25वीं रैंकिंग पर बनी हुई हैं। महिलाओं की युगल रैंकिंग में भारत की अश्विनी पोन्नप्पा और एन सिक्की रेड्डी एक स्थान के फायदे के साथ 20वें नंबर पर पहुंच गई हैं।