फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण एशियाई खेलः भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने जीते आठ पदक

Wed, 04 Dec 2019 07:37 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अश्मिता चालिहा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में अपना दबदबा बनाए रखा और चार व्यक्तिगत, चार युगल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश करके पदक पक्के कर लिए। शीर्ष वरीयता प्राप्त सिरिल वर्मा ने पाकिस्तान के मुराद अली को 27-12, 21-17 से हराकर एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। महिला एकल में 16 बरस की गायत्री गोपीचंद ने दूसरी वरीयता प्राप्त पाकिस्तान की माहूर शाहजाद को 21-15, 21-16 से मात दी। 

विज्ञापन


शीर्ष वरीयता प्राप्त अश्मिता चालिहा ने पाकिस्तान की पलवाशा बशीर को 21-9, 21-7 से परास्त किया। आर्यमन टंडन ने श्रीलंका के रंतुष्का करूणातिलके को 21-17, 21-17 से हराकर पुरूष एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई। महिला युगल में कुहू गर्ग और अनुष्का पारिख और मेघना जक्कमपुडी और एस नीलाकुर्ती ने भी अंतिम चार में प्रवेश किया।

मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और जक्कमपुडी ने श्रीलंका के करूणातिलके और काविंदी सिरिमनागे को 21-14, 26-24 से हराया। पुरूष युगल में अरूण जार्ज और संयम शुक्ला को पराजय का सामना करना पड़ा, लेकिन कृष्णा गरागा और कपिला ने भारत की उम्मीदें कायम रखीं

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें