फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumamoto Masters: पीवी सिंधू कुमामोतो मास्टर्स के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, लक्ष्य सेन का सफर समाप्त

Wed, 13 Nov 2024 11:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुनिया की 20वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने 11वीं रैंकिंग वाली थाईलैंड की बुसानन ओंगामरूंगफान को 21-12, 21-18 से हराया। अब वह कनाडा की मिशेले ली से खेलेंगी।
विज्ञापन
पीवी सिंधू - फोटो : @KhelNow
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू कुमामोतो मास्टर्स जापान सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं, लेकिन पुरुष एकल वर्ग में लक्ष्य सेन पहले दौर से बाहर हो गए। दुनिया की 20वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने 11वीं रैंकिंग वाली थाईलैंड की बुसानन ओंगामरूंगफान को 21-12, 21-18 से हराया। अब वह कनाडा की मिशेले ली से खेलेंगी।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में लक्ष्य ने पहला गेम जीतने के बाद दबाव में आकर मलेशिया के लियोंग जुन हाओ के खिलाफ 22-20, 17-21, 16-21 से पराजय का सामना किया। पेरिस ओलंपिक सेमीफाइनल खेलने वाले लक्ष्य को निर्णायक गेम में बढ़त मिली लेकिन हाओ ने लगातार पांच अंक लेकर जीत दर्ज की। 

वहीं सिंधू ने धीमी शुरूआत की और 1-5 से पिछड़ गईं लेकिन वापसी करते हुए ब्रेक तक 11-10 से बढ़त बना ली। उधर बुसानन ने लगातार गलतियां की जिसका सिंधू ने पूरा फायदा उठाया और लगातार सात अंक लेकर क्रॉसकोर्ट पर हाफ स्मैश से पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में भी सिंधू का दबदबा रहा और उनहोंने आखिरी 12 में से 11 अंक बनाए। अब सिंधू इस टूर्नामेंट में अकेली भारतीय बची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें