फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेनिश दिग्गजों एक्सेल्सन और एंटनसन के साथ डेनमार्क में दो-दो हाथ करेंगे लक्ष्य

Thu, 01 Oct 2020 05:57 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • विश्व चैंपियन विक्टर एक्सेल्सन और एंडर्स एंटनसन के साथ डेनमार्क में प्रैक्टिस करेंगे प्रैक्टिस
  • दिग्गज पीटर गेड की अकादमी में भी जाएंगे खेलने
विज्ञापन
लक्ष्य सेन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोच विमल कुमार को विश्वास है कि अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें अपने पिछले वर्ष वाले रंग में आना होगा। कोरोना के चलते यह यहां संभव नहीं है। यही कारण है कि भारतीय टीम के पूर्व चीफ कोच विमल ने डेनमार्क बैडमिंटन संघ से लक्ष्य के लिए बात की। जिन्होंने लक्ष्य को डेनमार्क की राष्ट्रीय टीम के साथ प्रैक्टिस करने की इजाजत दे दी है। लक्ष्य अब कोपेनहेगन में पूर्व विश्व चैंपियन विक्टर एक्सेल्सन और वर्तमान में विश्व नंबर तीन एंडर्स एंटनसन जैसे शटलरों के साथ वहां के नेशनल ट्रेनिंग सेंटर में दो-दो हाथ करेंगे। यही नहीं लक्ष्य को दिग्गज पूर्व विश्व नंबर एक पीटर गेड की अकादमी में भी प्रशिक्षण हासिल करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


जर्मनी में खेलेंगे टूर्नामेंट
विमल के मुताबिक लक्ष्य ओरडेंस में डेनिश ओपन  खेलने के बाद 10 दिन तक डेनमार्क के नेशनल ट्रेनिंग सेंटर में वहां राष्ट्रीय के साथ अभ्यास करेंगे। इसके बाद वह जर्मनी में सॉरलॉक्स जर्मनी ओपन 100 टूर्नामेंट खेलने जाएंगे। इसके बाद वह फिर वापस कोपेनहेगन लौट आएंगे और वहां की राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे। इस दौरान लक्ष्य के साथ उनके पिता और प्रशिक्षक डीके सेन होंगे।

भारत को छोड़ सभी देशों में हो रहे हैं टूर्नामेंट
विमल खुलासा करते हैं कि इतने लंबे समय तक लॉकडाउन में रहने के बाद लक्ष्य केलिए अब टूर्नामेंट खेलना जरूरी हो गया है। यूरोप हो या फिर चीन, इंडोनेशिया, मलेशिया जैसे देश सभी अपने यहां टूर्नामेंट आयोजित करा रहे हैं। सिर्फ भारत में कोरोना के चलते टूर्नामेंट संभव नहीं हो पा रहे हैं। जब ओलंपिक क्वालिफिकेशन के लिए वल्र्ड बैडमिंटन के टूर्नामेंट शुरू होंगे तो इसका फायदा इन देशों के शटलरों को मिलेगा। यही कारण है कि लक्ष्य को डेनमार्क और जर्मनी दौरे का फायदा मिलेगा। पिता के साथ रहने पर उन्हें मानसिक सहारा भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें