फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल है पर लक्ष्य के दिमाग में है ओलंपिक क्वालिफिकेशन, सुपर सीरीज-500 से बढ़ेंगे आगे

Mon, 16 Dec 2019 09:46 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लक्ष्य सेन
विज्ञापन

सुपर-100 और चैलेंजर के पांच खिताब जीतने के बाद शटलर लक्ष्य सेन के दिमाग में टोक्यो ओलंपिक क्वालिफिकेशन घूमने लगा है। बांग्लादेश से खिताब जीतकर लौटने के बाद लक्ष्य ने कहा कि ओलंपिक क्वालिफिकेशन मुश्किल जरूर है, लेकिन वह इसके लिए प्रयास नहीं छोड़ेंगे। यही कारण है कि वह प्रकाश पादुकोण और विमल कुमार की सलाह पर नए साल की शुरुआत में ही सुपर-100 टूर्नामेंटों की बजाय सुपर सीरीज-500 में उतरने जा रहे हैं। यहां प्रदर्शन अच्छा रहा तो ऑल इंग्लैंड और ओलंपिक क्वालिफिकेशन की राह खुल जाएगी।

विज्ञापन


लक्ष्य अगले साल की शुरुआत में मलयेशियाई और इंडोनेशियाई ओपन सुपर सीरीज में शिरकत करने जा रहे हैं। यह पहली बार होगा जब वह सुपर सीरीज-500 टूर्नामेंट में उतरेंगे। बांग्लादेश से आते ही वह बंगलूरू स्थित पादुकोण अकादमी में कोच विमल के संरक्षण में तैयारी में जुट गए हैं। लक्ष्य को एक से तीन जनवरी को एशियाई चैंपियनशिप के लिए हैदराबाद में होने वाले ट्रायल के लिए भी आमंत्रित किया गया है। यहां वह के श्रीकांत, पी कश्यप, एचएस प्रणय, सौरभ वर्मा, समीर वर्मा और शुभंकर के साथ खेलेंगे। राष्ट्रीय टीम के लिए देश के टॉप शटलरों के साथ उन्हें पहली बार खेलने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

रैंकिंग में आएगा उछाल

लक्ष्य सेन - फोटो : social media
इस जीत से लक्ष्य की रैंकिंग में उछाल आएगा। उनकी रैंकिंग 41 है और उनके 33 से 35वें स्थान तक पहुंचने की उम्मीद है। ऑल इंग्लैंड खेलने के लिए टॉप 25 और ओलंपिक के लिए टॉप 16 में आना जरूरी है। इसी वजह से वह सुपर सीरीज टूर्नामेंटों की तैयारी में जुट गए हैं। लक्ष्य कहते हैँ कि विदेश में टूर्नामेंट के दौरान प्रकाश सर साथ तो नहीं होते हैं, लेकिन वह मैच देखते रहते हैं। उसके बाद फोन पर वह कमियां और अच्छाइयां बताते हैं। वह हमेशा यही कहते हैं कि प्रदर्शन में निरंतरता बनाकर रखनी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें