फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swiss Open: किरण जॉर्ज का स्विस ओपन में सफर प्री क्वार्टर फाइनल में समाप्त, मन्नेपल्ली दूसरे दौर में पहुंचे

Thu, 12 Mar 2026 11:09 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बासेल

सार

भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी किरण जॉर्ज पुरुष एकल वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में हार गए। इसी के साथ स्विस ओपन टूर्नामेंट में उनका सफर समाप्त हो गया। हालांकि, थारुन मन्नेपल्ली दूसरे दौर में पहुंचे
विज्ञापन
किरण जॉर्ज - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय शटलर किरण जॉर्ज स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में हांगकांग के जेसन गुणावन से हारकर बाहर हो गए, जबकि युवा थारुन मन्नेपल्ली ने जापान के अपने प्रतिद्वंदी केंटा निशिमोटो के निर्णायक सेट में रिटायर होने के बाद दूसरे दौर में जगह बनाई। जॉर्ज ने कड़ी टक्कर दी लेकिन 70 मिनट तक चले राउंड 16 मैच में 18-21, 21-16, 16-21 से हार गए। 
विज्ञापन


मन्नेपल्ली का सामना जस्टिन होह से होगा
भारत के हरिहरन अम्साकारुनन और एम आर अर्जुन की पुरुष युगल जोड़ी भी प्री क्वार्टर फाइनल में हार गई। उन्हें चीनी ताइपे के चेन चेंग कुआन और लिन बिंग-वेई ने 32 मिनट में 17-21, 11-21 से हराया। विश्व रैंकिंग में 43वें स्थान पर काबिज मन्नेपल्ली इस मैच में तब 16-21, 21-16, 7-2 से आगे चल रहे थे, जब पांचवीं वरीयता प्राप्त निशिमोटो ने कंधे में दर्द के कारण मैच से हटने का फैसला किया। पिछले साल मकाऊ ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले 24 वर्षीय मन्नेपल्ली का अगला मुकाबला मलयेशिया के जस्टिन होह से होगा।

मालविका बंसोड़ भी हारीं
इस बीच महिला एकल में मालविका बंसोड़ थाईलैंड की विश्व में चौथे नंबर की खिलाड़ी पोर्नपावी चोचुवोंग से एकतरफा मुकाबले में 11-21, 15-21 से हार गईं। थाईलैंड की खिलाड़ी के खिलाफ यह उनकी चौथी हार है। भारत के सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार पुरुष युगल जोड़ी का मुकाबला प्री क्वार्टर फाइनल मैच में जापान के हिरोकी ओकामुरा और क्योहेई यामाशिता की जोड़ी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें