फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रणय ने ओलंपिक चैंपियन डैन को चौंकाया, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Wed, 21 Aug 2019 09:01 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अब विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के अंतिम-16 में मोमोता से होगा सामना 
  • 03 तीसरी जीत है यह प्रणय की पांच बार के विश्व चैंपियन डैन पर पांच मुकाबलों में
विज्ञापन
एचएस प्रनॉय - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय शटलर एचएस प्रणय ने लंदन ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता और पांच बार के विश्व चैंपियन लिन डैन को उलटफेर का शिकार बनाकर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। गैरवरीय प्रणय ने चीनी दिग्गज डैन को एक घंटे दो मिनट तक चले मुकाबले में 21-11,13-21, 21-7 से बाहर का रास्ता दिखाया। प्रणय की यह डैन पर पांच मुकाबलों में तीसरी जीत है। डैन ने हालांकि जून में ऑस्ट्रेलिया ओपन में पिछले मुकाबले में प्रणय को मात दी थी। अंतिम-16 में अब प्रणय का सामना जापान के शीर्ष वरीय केंतो मोमोता से होगा, जिन्होंने  स्पेन के लुई एनरिक पेनालवर को 21-10,21-7 से मात दी। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

प्रणीत और मनु-सुमित की जोड़ी भी प्री क्वार्टर में

बीसाई प्रणीत ने भी विजय अभियान रखा। प्रणीत ने कोरिया के ली डोंग को 21-16,21-15 से मात देकर प्री क्वार्टर में प्रवेश किया। युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी ने फ्रांस के रोनान लबार और थॉम को 21-13, 21-13 से मात दी।  

समीर पहले दौर में हारे

समीर वर्मा को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा। समीर को सिंगापुर के लोह कीन ययू के हाथों 21-15,15-21,10-21 से हार झेलनी पड़ी। युगल में अरुण जॉर्ज व संयम शुक्ला और संजना संतोष और पूजा की जोड़ियां भी पहले दौर में ही हार गई।

आसानी से जीता पहला गेम

प्रणय ने पहले गेम में शानदार शुरुआत करते हुए 10-5 की बढ़त बनाई और फिर अपनी बढ़त को 19-11 किया जिसके बाद उन्हें गेम जीतने में अधिक परेशानी नहीं हुई। ओलंपिक 2008 के भी स्वर्ण पदक विजेता डैन ने दूसरे गेम में जोरदार वापसी की। चीनी खिलाड़ी ने 5-5 के स्कोर के बाद प्रणय का कोई मौका नहीं दिया और इस गेम को आसानी से जीतकर मैच को निर्णायक गेम में पहुंचा दिया। प्रणय ने हालांकि  दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी डैन के खिलाफ धैर्य बरकरार रखा। प्रणय ने 4-4 के स्कोर के बाद शानदार खेल दिखाते हुए तीसरा गेम जीतकर मैच अपनी झोली में डाला। 
विज्ञापन

अश्विनी-सिक्की को वाकओवर

महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी को चीनी ताइपे की चेंग चिंग हुई और यांग चिंग टुन की जोड़ी के खिलाफ वाकओवर मिला। दूसरे दौर में भारतीय जोड़ी का सामना डू युई और ली यिन हुई की चीन की सातवीं वरीय जोड़ी से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें