फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राजक्ता ने उठाए भारतीय बैडमिंटन टीम के चयन पर सवाल, संघ पर लगाए कई गंभीर आरोप

Sat, 30 Nov 2019 08:23 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्राजक्ता सावंत - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

युगल खिलाड़ी प्राजक्ता सावंत ने नेपाल में होने वाले दक्षिण एशियाई खेलों (सैग) की भारतीय बैडमिंटन टीम के चयन पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। शनिवार को प्राजक्ता ने कहा कि इस क्षेत्रीय बहु खेल प्रतियोगिता के लिए ऐसे खिलाड़ियों को चुना गया जो घरेलू टूर्नामेंट भी नहीं खेले। 

विज्ञापन


प्राजक्ता ने कई ट्वीट करते हुए टीम के चयन पर सवाल उठाए और भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के अध्यक्ष हिमांत बिस्व सरमा से इस मामले को देखने की अपील की। प्राजक्ता ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘अनौपचारिक रूप से सैग खेलों की टीम पर पहले ही फैसला हो चुका है। खिलाड़ी नेपाल पहुंचने की कहानियां इंस्टाग्राम और फेसबुक पर डाल रहे हैं। किस आधार पर चयन किया गया?’





सैग की अधिकृत वेबसाइट की प्रविष्टियों के अनुसार महिला युगल खिलाड़ियों कुहू गर्ग, मेघना जक्कमपुडी और अनुष्का पारिख को भारत की 11 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है जबकि शिखा गौतम और अश्विनी भट के को टीम में जगह नहीं मिली है। शिखा और अश्विनी ने इस साल पहली बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब जीता। प्राजक्ता ने शिखा और अश्विनी की गैरमौजूदगी को ‘अन्याय’ करार दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें