फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान से हारकर विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप की खिताबी दौड़ से बाहर हुआ भारत

Wed, 02 Oct 2019 08:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
badminton - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय बैडमिंटन टीम विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में ग्रुप ई के अपने अंतिम मुकाबले में जापान से 1-4 से हारकर खिताबी दौड़ से बाहर हो गई। तनीषा क्रिस्टो और इशान भटनागर ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए जापानी जोड़ी पर 21-18, 21-18 से जीत दर्ज कर शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी अपने सभी चारों मुकाबले हार गए। तनसीम मीर को रिको गुनजी के हाथों 9-21,12-21 से और मैसनाम मीराबा लुवांग को ताकुमा कावामोतो से 21-17, 17-21, 21-23 से हार मिली। लड़कियों और लड़कों के युगल में भी हार मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें