वहीं दूसरा मुकाबला मेंस की सिंगल कैटेगरी में किदांबी श्रीकांत और श्रीलंका के निकुला करुणारत्ने के बीच हुआ। भारत के स्टार शटलर ने श्रीलंकाई खिलाड़ी पर 21-16, 21-10 से आसान जीत दर्ज की। इसके अलावा सात्विक रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने मेंस डबल्स कैटेगरी में श्रीलंका के दिनुका करुणारत्ने और वुवेंका गूनथिलेका को 21-17, 21-14 से हराया।
इसके बाद वूमेन सिंगल कैटेगरी में भारत की साइना नेहवाल का मुकाबला मधुशिका दिलरुक्शी बेरूवेलागे से हुआ। इस मैच में साइना ने श्रीलंकाई शटलर को 21-8, 21-4 से हराया। आखिरी मुकाबला में वूमेंस डबल्स कैटेगरी में अश्विनी पोनप्पा और एन. सिक्की की टक्कर थिलिनि-काविडि सिरिमानागे से हुई। पोनप्पा-सिक्की की जोड़ी ने श्रीलंकाई शटलरों को 21-12, 21-14 से हराकर 5-0 से मैच अपने नाम किया।