फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण एशियाई खेल: बैडमिंटन में भारतीय शटलरों का दबदबा बरकरार

Thu, 05 Dec 2019 05:19 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Ashmita Chaliha - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय शटलर अश्मिता चालिहा और गायत्री गोपीचंद ने 13वें दक्षिण एशियाई खेलों (सैग) में गुरुवार को यहां अपने-अपने सेमीफाइनल मैच में आसानी से जीत दर्ज कर महिला एकल के फाइनल में प्रवेश किया। शीर्ष वरीयता प्राप्त अश्मिता ने श्रीलंका की अचिनी रत्नासिरी को 21-5, 21-7 से पराजित किया, वहीं गायत्री ने श्रीलंका की ही दिलमी डियास को 21-17, 21-14 से हराया।

विज्ञापन


पुरुष एकल में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा। आर्यमन टंडन और सिरील वर्मा ने फाइनल में प्रवेश करके भारत के लिए स्वर्ण पदक पक्का किया। शीर्ष वरीयता प्राप्त सिरील ने श्रीलंका के दिनुका करूणारत्ने को 21-9, 21-12 से जबकि आर्यमन ने नेपाल के दूसरे वरीय रतनजीत तमांग को 21-18, 14-21, 21-18 से हराया। पुरुष युगल सेमीफाइनल में कृष्णा गारगा और ध्रुव कपिला ने पाकिस्तान के मोहम्मद अतीक और राजा मोहम्मद हसनिन को आसानी से 21-15, 21-7 से शिकस्त दी। 

फाइनल में उनका सामना श्रीलंका के एस डियास अंगोदा विदानलगे और बी तारिंदु दुलेउ से होगा। महिला युगल में हालांकि कुहु गर्ग और अनुष्का पारिख तथा मेघना जक्कमपुडी और एन सिक्की रेड्डी को हार का सामना करना पड़ा। इन दोनों को श्रीलंकाई टीमों ने हराया।
विज्ञापन


मिश्रित युगल में ध्रुव और मेघना की शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने नेपाल के बिकास श्रेष्ठ और अनु माया राय को 21-14, 21-13 से पराजित किया। सभी फाइनल शुक्रवार को खेले जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें