फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइना, सिंधू और समीर हारे, एशियाई चैंपियनशिप में नहीं दिला पाए पदक

Fri, 26 Apr 2019 10:25 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
साइना-सिंधु
विज्ञापन

पी वी सिंधू, साइना नेहवाल और समीर वर्मा के क्वार्टर फाइनल में हारने के साथ ही भारत की शुक्रवार को यहां एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप में चुनौती समाप्त हो गयी।

विज्ञापन


महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना सबसे पहले कोर्ट पर उतरी लेकिन वह कड़े संघर्ष के बावजूद जापान की तीसरी वरीयता प्राप्त अकाने यामागुची से 13-21, 23-21, 16-21 से हार गयी। यह मैच एक घंटे नौ मिनट तक चला।

रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता और चौथी वरीयता प्राप्त सिंधू से काफी उम्मीदें थी लेकिन उन्हें स्थानीय खिलाड़ी गैरवरीयता प्राप्त काई यानयान ने उलटफेर का शिकार बनाया। सिंधू किसी भी समय अपने रंग में नहीं दिखी और यानयान से 19-21, 9-21 से हार गयी।
विज्ञापन


विश्व में छठे नंबर की भारतीय खिलाड़ी अपनी चीनी प्रतिद्वंद्वी के सामने केवल 31 मिनट तक चल पायी जो उनसे रैंकिंग में 11 पायदान नीचे है। सिंधू को पहली बार यानयान से हार मिली है।
विज्ञापन


पुरूष एकल के क्वार्टर फाइनल में समीर को भी बाहर का रास्ता देखना पड़ा। उन्हें चीन के शी युक्वी ने 10-21, 12-21 से हराया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें