मेसनाम मेराबा के शानदार खेल की बदौलत भारतीय खिलाड़ी बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया से भिड़ेंगे। भारतीय दल को हालांकि अपने अंतिम ग्रुप मैच में कोरिया से 1-4 से हार मिली। एकमात्र जीत मेराबा ने कोरिया के हियोन सेयुंग पार्क पर 21-19, 19-21, 21-18 से दर्ज की। डिंकू सिंह और रितिका को मिश्रित युगल, तनीशा क्रास्टो और तृषा जॉली को बालिका वर्ग के युगल में, इशान भटनागर और विष्णु वर्धन को लड़कों के वर्ग में और मालविका बंसोद को बालिकाओं के एकल वर्ग में शिकस्त का सामना करना पड़ा। पहले दिन भारत ने मंगोलिया और मकाऊ चीन को 5-0 के समान अंतर से पराजित किया था।