फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thomas Cup: फ्रांस के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले भारत को लगा झटका, लक्ष्य सेन मुकाबले से हुए बाहर

Sat, 02 May 2026 04:15 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हॉर्सन्स

सार

फ्रांस के खिलाफ थॉमस कप के सेमीफाइनल मैच से पहले ही भारत की चिंता बढ़ गई है। टीम के स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन चोट से नहीं उबर सके हैं और उनका इस मुकाबले में खेलना मुश्किल माना जा रहा है।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बैडमिंटन टीम का थॉमस कप के सेमीफाइनल में फ्रांस से सामना होना है, लेकिन इससे पहले ही टीम को झटका लगा है। भारत के स्टार पुरुष एकल खिलाड़ी लक्ष्य सेन इस मैच में नहीं खेलेंगे। उनके कोहनी में सूजन है। लक्ष्य ने क्वार्टर फाइनल में विश्व नंबर छह चोउ टिएन चेन के खिलाफ एक घंटे 28 मिनट तक चले मैच में 18-21, 22-20, 21-17 से जीत दर्ज की थी जिससे भारत ने चीनी ताइपे के खिलाफ 3-0 की अजेय बढ़त बना ली थी। 
विज्ञापन

कोहनी में है सूजन 
मैच के दौरान हालांकि, राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन लक्ष्य चोटिल हो गए थे और उनकी कोहनी में चोट आई थी। भारतीय टीम के पूर्व कोच और लक्ष्य के मेंटर विमल कुमार ने कहा, चोउ टिएन चेन के खिलाफ मैच में गिरने के बाद लक्ष्य के हाथ में, खासकर कोहनी के आसपास सूजन आ गई है। साथ ही उनके पैरों में छाले भी पड़ गए हैं।

आयुष शेट्टी को मिला मौका 
अगर लक्ष्य मैच में नहीं खेल सके तो उनकी जगह युवा खिलाड़ी आयुष शेट्टी को मौका मिलेगा जो ओपनिंग पुरुष एकल मैच में विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी क्रिस्टो पोपोव के खिलाफ खेलेंगे। इन दोनों खिलाड़ियों का एकमात्र आमना-सामना 2024 में हाइलो ओपन में हुआ था जहां पोपोव ने भारतीय खिलाड़ी को मात दी थी। विश्व के 30वें नंबर के खिलाफ किदांबी श्रीकांत दूसरे पुरुष एकल वर्ग में विश्व के 10वें के खिलाड़ी एलेक्स लेनिएर के खिलाफ खेलेंगे। 

वहीं, एचएस प्रणय तीसरे पुरुष एकल खिलाड़ी होंगे जो विश्व नंबर 17 तोमा जूनियर पोपोव के खिलाफ मैच खेलेंगे। उन दोनों के बीच 1-0 का रिकॉर्ड है। तोमा ने पिछले साल ऑल इंग्लैंड क्लब में प्रणय को हराया था। अगर एकल वर्ग में नतीजा नहीं निकला तो हरिहरण अमसाकारुनान और एमआर अर्जुन की जोड़ी पहले युगल मुकाबले में एलोई और लियो रोसी का सामना करेगी। आखिरी मैच में विश्व के चौथी नंबर की जोड़ी सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पोपोव ब्रदर्स का सामना करेंगे। 
विज्ञापन

भारत ने पक्का किया पदक 
भारत ने सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही पदक पक्का कर लिया है। इस टूर्नामेंट को भारत ने 2022 में जीता था, जबकि 1952, 1955 और 1979 में उसे कांस्य पदक मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें