अन्य भारतीय खिलाड़ियों में इशरानी बरुआ चीन की हान कियान शी से 63 मिनट में 19-21, 21-18, 18-21 से जबकि अनुपमा उपाध्याय महिला एकल के एक अन्य मैच में इंडोनेशिया की पुत्री कुसुमा वर्दानी से 17-21, 19-21 से हार गईं। सतीश करुणाकरन और आद्या वरियाथ की मिश्रित युगल जोड़ी को लियू कुआंग हेंग और झेंग यू चीह से 14-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा।
सुब्रमण्यन ने एंटोनसेन के खिलाफ सटीक खेल दिखाया जबकि डेनमार्क के खिलाड़ी का अपने शॉट पर नियंत्रण नहीं था। शुरुआती गेम में दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें बढ़त बार-बार बदलती रही। ब्रेक के समय एंटोनसेन केवल एक अंक की बढ़त बना सके। बाएं हाथ से खेलने वाले सुब्रमण्यन ने स्कोर 16-14 कर दिया, लेकिन दबाव बरकरार नहीं रख सके और एंटोनसेन ने पहला गेम अपने नाम कर लिया।
दूसरे गेम में स्थिति एकदम से बदल गई और सुब्रमण्यन ने डेनमार्क के खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया। एंटोनसेन ने निराशा में अपने रैकेट को लात भी मारी। सुब्रमण्यन ने पहले 8-4 और फिर ब्रेक तक 11-6 की बढ़त हासिल की। एंटोनसेन ने एक और शॉट बाहर मारा जिससे भारतीय खिलाड़ी ने दूसरा गेम जीतकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। तीसरे गेम के शुरू में स्कोर एक समय 3-3 से बराबर था लेकिन इसके बाद एंटोनसेन ने पूरी तरह से नियंत्रण खो दिया और कई अप्रत्याशित गलतियां कीं, जिससे भारतीय खिलाड़ी ने ब्रेक तक 11-3 की बढ़त बना ली। सुब्रमण्यन ने इसके बाद भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखा और मैच अपनी झोली में डाल दिया।
IPL 2025: आशुतोष से लेकर शशांक और विल जैक्स तक, पिछले साल कमाल करने वाले ये सात खिलाड़ी अब किस टीम में, जानें