भारत एशियाई मिश्रित टीम बैडमिंटन चैम्पियनशिप में चीनी ताइपे से 2-3 से हारकर बाहर हो गया। हालांकि उदीयमात अश्मिता चालिहा और पुरूष युगल में अरूण जॉर्ज व संयम शुक्ला का प्रदर्शन सराहनीय रहा। अश्मिता और जार्ज शुक्ला ने पहले दो मैच जीतकर भारत को 2-0 से बढत दिलाई।
अगले तीन मैच हारकर हालांकि भारत बाहर हो गया। ग्रुप बी के पहले मैच में भारत को सिंगापुर ने इसी अंतर से हराया था। इस जीत के साथ चीनी ताइपे क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया। जॉर्ज और शुक्ला ने दुनिया की 14वें नंबर की जोड़ी लियाओ मिन चुन और चिंग हेंग को 21-17, 17-21, 21-14 से हराया।
असम की अश्मिता ने अपना मुकाबला 21-18, 17-21, 21-19 से जीता। दुनिया के 32वें नंबर के खिलाड़ी वांग झू वेइ ने तीन बार के भारत के राष्ट्रीय चैम्पियन सौरभ वर्मा को 21-7, 16-21, 23-21 से मात दी। महिला युगल और मिश्रित युगल में भी भारत को पराजय झेलनी पड़ी। इनपुट-भाषा