भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) कोरोना के नियंत्रित होने और सरकार से मंजूरी मिलने की स्थिति में दिसंबर या अगले साल जनवरी में इंडिया ओपन का आयोजन कर सकता है। पहले यह ओलंपिक क्वालिफायर टूर्नामेंट मार्च में खेला जाना था जिसे स्थगित कर दिया गया था। विश्व बैडमिंटन महासंघ ने भारतीय संघ से इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए संभावित समय के बारे में पूछा था।
यूएस ओपन निलंबित:
विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने 23 से 28 जून तक कैलिफोर्निया के फुलर्टन में होने वाले यूएस ओपन को निलंबित कर दिया। बीडब्ल्यूएफ ने कहा कि यह फैसला अमेरिका बैडमिंटन संघ के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया गया। एजेंसी