फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थॉमस और उबेर कप बैडमिंटन फाइनल्स में भारत को मिला आसान ड्रॉ

Wed, 05 Aug 2020 01:57 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बीडब्ल्यूएफ - फोटो : social media
विज्ञापन

भारत को डेनमार्क के आरहूस में तीन से 11 अक्तूबर तक होने वाले थॉमस और उबेर कप बैडमिंटन फाइनल्स में आसान ड्रॉ मिला है। बीडब्ल्यूएफ (विश्व बैडमिंटन महासंघ) के मुख्यालय कुआलालंपुर में सोमवार को जारी किए गए ड्रॉ में भारतीय पुरूष टीम को 2016 के चैंपियन डेनमार्क, जर्मनी और अल्जीरिया के साथ ग्रुप सी में रखा गया है, जबकि महिला टीम को 14 बार के विजेता चीन, फ्रांस और जर्मनी के साथ ग्रुप डी में जगह दी गई है।

विज्ञापन


बीडब्ल्यूएफ विज्ञप्ति के अनुसार पुरुष और महिला दोनों टीमों को टूर्नामेंट में पांचवीं वरीयता प्राप्त है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट मूल रूप से 16 से 24 मई तक आयोजित होने था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे 15 से 23 अगस्त तक आयोजित करने का कार्यक्रम बना। ज्यादातर देशों में स्थिति में सुधार नहीं होने पर दूसरी बार इसे स्थागित कर दिया गया।

वैश्विक स्वास्थ्य संकट के कारण मार्च में ऑल इंग्लैंड टूर्नामेंट के पूरा होने के बाद बीडब्ल्यूएफ ने अपने विश्व टूर और अन्य स्वीकृत टूर्नामेंटों को रोक दिया गया था। बीडब्ल्यूएफ के मुख्य परिचालन अधिकारी स्टुअर्ट बोर्री ने कहा, ‘हम इस साल अपने कैलेंडर में कई व्यवधानों को स्वीकार करते हैं, लेकिन हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि बीडब्ल्यूएफ कोविड-19 के हालात पर नजर रख रहा है।’
विज्ञापन


भारतीय पुरुष और महिला टीम 2018 में पिछले सत्र में नॉकआउट चरण में पहुंचने में विफल रही थी। महिला टीम 2016 और 2014 (नई दिल्ली) में सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहीं थी।

थॉमस कप (पुरुष) ग्रुप ए: इंडोनेशिया, मलेशिया, हॉलैंड और इंग्लैंड। ग्रुप बी: चीन, ताइवान, ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस। ग्रुप सी: डेनमार्क, भारत, जर्मनी और अल्जीरिया। ग्रुप डी: जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और कनाडाउबेर कप

(महिला):ग्रुप ए: जापान, ताइवान, मिस्र और स्पेन। ग्रुप बी: कोरिया, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया। ग्रुप सी: थाईलैंड, डेनमार्क, स्कॉटलैंड और कनाडा।ग्रुप डी: चीन, भारत, फ्रांस और जर्मनी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें