कॉमनवेल्थ गेम्स के मिक्स्ड टीम बैडमिंटन इवेंट में श्रीलंका को 5-0 से चित करने के बाद भारत का सामना पाकिस्तान से हुआ। इस मुकाबले में भारतीय शटलरों ने पाकिस्तान के बैडमिंटन खिलाड़ियों को 5-0 से शिकस्त देकर कॉमनवेल्थ में अपना दबदबा कायम रखा।
भारत की तरफ से मिक्स्ड टीम बैडमिंटन में सात्विक रैनकीरेड्डी और एन. सिक्की की जोड़ी ने पाकिस्तान की मुहम्मद इरफान सईद भट्टी और पलवाशा बशीर की जोड़ी को 21-10, 21-13 से हराकर 1-0 की लीड कायम की।
इसके बाद दूसरा मुकाबला मेंस सिंगल में भारतीय स्टार शटलर
किदांबी श्रीकांत और पाकिस्तान के मुराद अली के बीच हुआ। श्रीकांत ने यह मैच 21-16, 22-20 से जीतकर 2-0 से लीड को बरकरार रखा। पिछले साल चार सुपरसीरीज पर कब्जा करने वाले श्रीकांत को मुराद अली ने बेहतरीन टक्कर दी।
इसके बाद तीसरा मुकाबला विश्व प्रसिद्ध भारतीय महिला शटलर
साइना नेहवाल और पाकिस्तान की महूर शहजाद के बीच खेला गया। अनुभवी खिलाड़ी साइना ने पाकिस्तानी शटलर को इस मैच में 21-7, 21-11 से मात देकर 3-0 से लीड बनाए रखी।
वहीं चौथे मेंस डबल मुकाबले में प्रणव चोपड़ा और चिराग शेट्टी की जोड़ी का सामना पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान सईद भट्टी और मुराद अली की जोड़ी से हुआ। भारतीय जोड़ी ने यह मुकाबला 21-9, 21-15 से अपने नाम किया।
इसके बाद अंतिम मुकाबला वूमेंस डबल कैटेगरी में भारत की अश्विनी पोनप्पा-रुत्विका गाडे और पाकिस्तान की महूर शहजाद-पलवाशा बशीर के बीच खेला गया। इस मैच में भारतीय बैडमिंटन जोड़ी ने पहले सेट में 21-6 से बाजी मारी। वहीं दूसरे सेट में पाकिस्तान शटलरों को 21-10 से हराया